फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने नगर पालिका के दावों की खोली पोल, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात ने खोली नगरपालिका के
विज्ञापन

दावों की पोल, घरों में घुसा पानी
- जल निकासी की समुचित व्यवस्था व गंदगी से अवरोधित नालों की सफाई की मांग
- वार्ड नंबर 5 में धंसा रास्ता, आवागमन बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। गुरुवार सुबह हुई तेज बरसात ने एक बार फिर से नगरपालिका के जल निकासी प्रबंधों की पोल खोल दी। देखते ही देखते गलियां पानी से लबालब हो गईं और बरसात का पानी घरों व दुकानों में जा घुसा। इसे लेकर नगरवासियों में पालिका प्रशासन के प्रति रोष है। प्रशासन से लोगों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था व गंदगी से अवरोधित नालों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड 7 खटीक मोहल्ला के आसपास लगती गलियों की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहल्ले की गलियां हल्की बारिश में भर जाती हैं। गुरुवार को हुई बरसात के बाद वार्ड वासियों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। इस वजह से लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर 5 में तेज बारिश के कारण करीब चार फुट रास्ता धंस गया। इसकी वजह से रास्ते से निकलने वाले लोगों का आवागमन बंद हो गया। वहीं गली धंसने के कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी ओर नगरपालिका का कोई ध्यान नहीं है। नगरपालिका के पास विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध है। लेकिन योजनाओं के सही ढंग से नहीं बनने के कारण समुचित विकास नहीं हो पा रहा। इसका खामियाजा नगर वासियों को उठाना पड़ रहा है। नगर वासियों का कहना है कि उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद भी यहां गलियां गांवों के कच्चे रास्तों से बद्तर है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: वार्ड नंबर 5 में बरसात से धंसा रास्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें