फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मंजिल से कूदकर रेस्तरां संचालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सातवीं मंजिल से कूदकर रेस्तरां संचालक ने की आत्महत्या
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपर मार्ट-1 में मानसिक रूप से परेशान रेस्तरां संचालक ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी राहुल रजनीकांत दोषी गोल्फ कोर्स रोड पर रहते थे और सुपर मार्ट-1 में इंदौर जंक्शन के नाम से करीब चार महीने से रेस्तरां चला रहे थे। उनकी पत्नी व बेटी अमेरिका में रहते हैं। वह पिछले करीब ढाई साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने सुपर मार्ट-1 की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने रेस्टोरेंट के ऊपर माले पर कूदने के लिए चढ़े, लेकिन दो बार वह वापस उतर आए। वापस आने के बाद उन्होंने खाना खाया और कुछ देर इंतजार करने के बाद वह फिर सातवीं मंजिल पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कौशिक ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें