फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट पर घर से चली गई 11 साल की बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की डांट पर घर से चली गई 11 साल की बच्ची
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। 14 एवेन्यू स्थित एक सोसाइटी में 11 साल की बच्ची को पिता की डांट का इतना बुरा लगा कि वह किसी को बिना बताए घर से निकल गई। बच्ची के गायब होने की सूचना से पूरी सोसायटी में हलचल मच गई। सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए। करीब एक घंटे बाद बच्ची गौड़ सिटी मॉल के पास बैठी मिली, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसी बात पर पिता ने बच्ची को डांट दिया था। इस बात से गुस्सा होकर बच्ची फ्लैट से बाहर निकल गई। काफी देर तक परिजनों को बच्ची नजर नहीं आई तो उन्होंने आसपास उसकी तलाश की। बच्चे के नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो और संदेश वायरल किया गया। सोसायटी के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप पर इसकी सूचना डाली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस भी बच्ची की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में बच्ची सोसायटी से बाहर जाती दिखी। उसके बाद लोगों ने बाहर उसकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद बच्ची गौड़ सिटी मॉल के पास रोती मिली। इस घटना से लोगों में सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों के प्रति रोष है। पुलिस ने भी सुरक्षाकर्मियों को चुस्त रहने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें