फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय ट्रायल में दमखम दिखाएंगे जिले के 11 खिलाड़ी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे सम्पन्न हुए। संव
विज्ञापन
- सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

- 18 से 19 अगस्त तक मेरठ में होगा मंडलीय ट्रायल, चयनित खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
फोटो -


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिले में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर 11 खिलाड़ियों ने मंडलीय ट्रायल के लिए अपनी जगह पक्की की। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में जिले में तैनात सरकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में पहले खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। इसमें न्यूनतम 14 अंक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय से भलचंद्र त्रिपाठी का शतरंज, यमुना प्राधिकरण से अभिषेक शाही और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से विवेक किशोर व अभिषेक पाठक का क्रिकेट में चयन हुआ। नोएडा प्राधिकरण से मूल कृष्णा शुक्ला व बुद्ध विलास का एथलेटिक्स में चयन किया गया। वहीं, नोएडा प्राधिकरण से संजीव गुप्ता और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से स्वतंत्र देव, अभिषेक पाल व नीतीश का बैडमिंटन के लिए चयन हुआ। युवा कल्याण विभाग से अपर्णा यादव का शतरंज में चयन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित 11 खिलाड़ी 18 और 19 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ग्रेटर नोएडा के जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे सम्पन्न हुए। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें