नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। वहीं 21 मरीज ठीक भी हुए हैं। बढ़ा में एक, तावडू में दो, साकरस में एक, छपेड़ा में एक, पाटुका में एक, दोरखी में एक, नूंह में एक, रहना में एक, जोगीपुर में एक और उलेटा में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। टीम संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है।
कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिले में कोरोना के कुल 92 मरीज हैं। 1069 मामले सामने आए हैं। इनमें से 963 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 21 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 28374 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 26923 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1451 की निगरानी जारी है। 54325 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 52333 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 632 की रिपोर्ट आनी बाकी है।