फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिकेट में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 11 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-लाभ का वादा करके ऐंठ लिए पैसे और फरार हो गए, दंपती सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन गेमिंग के लालच में फंसाकर एक दुकानदार से करीब 11 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने लाभ का वादा करके पैसे ऐंठ लिए और बाद में फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी दंपति सहित तीन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित प्रमोद कुमार निवासी गांव रानियाकी थाना तावड़ू सदर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह तावडू बाजार में स्पोर्ट्स शॉप चलाते हैं। जनवरी 2025 में खोरी क्रिकेट ग्राउंड पर उनकी मुलाकात अलवर जिले के गांव कारोली निवासी विशाल से हुई। विशाल ने आईपीएल के दौरान ऑनलाइन गेमिंग में पैसे लगाने का लालच दिया और निश्चित प्रतिशत लाभ का वादा किया। प्रमोद ने बताया कि शुरुआत में विशाल ने कैश मांगा, लेकिन मना करने पर अपनी पत्नी रिंकी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 तक विभिन्न तारीखों में प्रमोद ने रिंकी के खाते में कुल करीब 9 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर किए, जिनमें मुख्य ट्रांजेक्शन 8, 9, 12, 14,15 अप्रैल तथा जून-जुलाई में की कई रकमें शामिल हैं। इसके अलावा, विशाल ने कई नामों के अन्य खातों में भी पैसे मंगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मई से सितंबर 2025 तक करीब 2 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। कुल मिलाकर 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई। आईपीएल मैच खत्म होने के बाद जब प्रमोद ने पैसे मांगे, तो विशाल ने बहाने बनाए और 18% जीएसटी के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी। केवल 50,000 रुपये लौटाए गए और फिर विशाल का मोबाइल बंद हो गया। जब प्रमोद आरोपियों के गांव पहुंचे, तो विशाल, सनी और उनके परिवार ने धमकी दी। प्रमोद ने बताया कि ये पैसे उन्होंने दोस्तों से उधार लिए थे, जिससे वे तनाव में हैं। शिकायत पर पुलिस ने जांच की। रिंकी के बैंक अकाउंट डिटेल्स व्हाट्सएप चैट और पेन ड्राइव की जांच से ठगी साबित हुई। 24 जनवरी को तावड़ू सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल,उसकी पत्नी रिंकी और सनी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें