फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला 10वीं का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव दिहाना में 10वीं कक्षा का छात्र परिजनों को फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन इस मामले को हत्या की आशंका से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही आकेड़ा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई कैलाश चंद्र ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बोर्ड द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। 17 वर्षीय शोभन पुत्र इस्लाम बृहस्पतिवार की रात मकान में फांसी पर लटका हुआ मिला।
मृतक के चाचा मोहम्मद साजिद ने बताया कि शोभन 10वीं कक्षा का छात्र था। रात के समय में शोभन के मोबाइल पर दो बार किसी व्यक्ति का फोन आया जिलके बाद वह तुरंत घर से चला गया। कुछ देर बाद शोभन घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू कर दी। देर रात गांव के ही एक भूसा के मकान में शोभन फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने कहा कि मृतक शोभन की हत्या की गई है। वहीं मामले के जांच अधिकारी रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें