फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10.90 लाख सक्रिया पीएफ खाता, 5.69 लाख का ई-नॉमिनेशन अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मो. सफीक खान
विज्ञापन

नोएडा। नौकरी के दौरान कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर महीने पीएफ खाते में रकम जमा करते हैं लेकिन उसकी मृत्यु के बाद परिवार को यही रकम हासिल करने के लिए दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता है। नोएडा में 10,90,172 सक्रिय पीएफ खाताधारकों में से 5,20,368 का ही ई-नॉमिनेशन पूरा होने की जानकारी सामने आई है। 11 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार 5,69,804 खाताधारकों का ई-नॉमिनेशन पूरा नहीं हुआ है। यानी करीब 52.3 प्रतिशत खातों में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे के मुताबिक, पीएफ खाताधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी दर्ज होने से परिवार के लिए क्लेम की प्रक्रिया आसान हो जाती है। नॉमिनी नहीं होने पर परिजनों को उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनवाने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए कोर्ट में आवेदन, नोटिस और सुनवाई जैसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन और निशुल्क है ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया
खाताधारक यूएएन पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन कर सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। खाताधारक अपने परिवार के पात्र सदस्यों को नॉमिनी बना सकता है। नॉमिनेशन पूरा होने पर मृत्यु के बाद पात्र नॉमिनी के लिए ऑनलाइन क्लेम करना आसान हो जाता है। शादी के बाद नॉमिनेशन को अपडेट करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें