नोए़डा (संवाद)। भविष्य के लिए सुरक्षित बचत और लंबी अवधि में निवेश करने के उद्देश्य से लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) योजना में खाते खुलवा रहे हैं। जिले में जारी वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर के दौरान पीपीएफ के कुल 246 खाते खोले गए हैं। सेक्टर-16 स्थित उप डाकघर से जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में सबसे अधिक 46 खाते खुले, जबकि मई में सबसे कम 21 खाते खोले गए। अप्रैल में 36, जून में 41, अगस्त में 34, सितंबर में 42 और अक्तूबर में 26 लोगों ने इस योजना के तहत खाते खुलवाए। डाक विभाग के प्रवर निदेशक भूर सिंह मीणा ने बताया की पीपीएफ केंद्र सरकार की छोटी बचत योजनाओं में शामिल है। इसमें निवेश करने पर सरकार की ओर से निर्धारित ब्याज मिलता है।