फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखों से 109 लोग झुलसे, पीजीआई में 4 मरीज भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिवाली की रात पीजीआई का ट्राॅमा सेंटर मरीजों से फुल रहा। यहां रातभर में 404 केस पहुंचे। इनमें से 109 लोग पटाखों से झुलसने के कारण आए। अस्पताल में चार मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। इसका इलाज किया जा रहा है।
त्योहार पर ट्राॅमा सेंटर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए अलर्ट रहा। यहां सोमवार रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कुल 404 केस पहुंचे। इसमें से 75 मरीजों को भर्ती किया गया है। मरीजों की भीड़ के कारण यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। पटाखा मुंह के सामने फटने से आंखों में जलन व धुआं लगने से लाली छाने के मामले ज्यादा रहे। पटाखें से कम झुलसने वाले मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि त्योहार पर ट्राॅमा सेंटर में मरीजों की भीड़ बनी रही। सड़क हादसे, लड़ा-झगड़े व पटाखों से जलने के मामले रातभर आते रहे। पटाखे से णणुलसे 109 मामलों में 47 बच्चे व 62 व्यस्क रहे। आपसी झगड़े के 50 केस आए।
विज्ञापन

दिवाली पर सात जगह लगी आग
दिवाली की रात जिले में सात जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें से एक मामला सांपला व छह रोहतक के रहे। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इसमें सांपला में खाली जमीन, रोहतक में झज्जर रोड स्थित बंद मकान, आईडीसी स्थित फैक्टरी परिसर, जाट भवन के पास चाय रिक्शा समेत खाली प्लाॅटों में आग लगी। फायर सेफ्टी ऑफिसर उत्कर्ष ने बताया कि आग लगने की घटनाएं पूरी तरह नियंत्रण में रहीं। सोमवार रात पुलिस की ओर से मिली सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। जिले में कहीं भी बड़े हादसे या नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें