फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की आयुर्वेदिक पद्धति से होगा मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-27 में आयुर्वेद हेल्थ सेंटर का उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम ने उद्घाटन किया। यहां केरल की आयुर्वेदिक पद्धति से जटिल रोगों का इलाज किया जाएगा। यह मरीजों के लिए काफी लाभदायक होगा। लोग आयुर्वेद के जरिये आसानी से स्वस्थ जीवन पा सकते हैं। वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह सेंटर नाड़ी के माध्यम से बीमारी की जांच के पुराने भारतीय दर्शन पर आधारित है।

विज्ञापन


यहां विशुद्ध केरलीय पद्धति के साथ आयुर्वेद में वर्णित सिद्धांतों का पालन करते हुए पंचकर्म औषधियों के माध्यम से रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त अनुभवी नाड़ी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। हम लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि वह प्राचीन आयुर्वेद की ओर लौटें। आयुर्वेद का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। वैध अच्युत कुमार ने विमला बाथम की नाड़ी जांच के साथ इलाज की शुरूआत की। इस दौरान हेल्थ सेंटर हेड कविता त्यागी, विमला बाथम, वैध अच्युत कुमार, महेश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें