फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लिया

सार

ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में सभी को शाम को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कई सपा और किसान नेताओं को भी नजरबंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री और सीएम के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पर पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि कार्यकर्ता जेपी ग्रीन गोलचक्कर पर एकत्रित हुए थे। वहां से कार्यक्रम स्थल एक्सपो मार्ट के लिए निकले। अल्फा कामर्शियल बेल्ट गोलचक्कर पर पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। सहमति न बनने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरन पुलिस लाइन ले जाया गया है। सभी को शाम को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, रिवान चौधरी, निशा शर्मा, महाराज नागर आदि मौजूद है। वहीं पुलिस ने कई सपा नेताओं को उनके घर में नजर बंद रखा। किसान नेताओं को भी उनके घर में नजर बंद किया गया था। सपा के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि वह लखनऊ में थे। कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने संंबंधी जानकारी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें