फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसिक स्कूलों में 10 हजार बच्चों का नामांकन, अब जल्द कराए जाएंगे आधार रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
-नए नामांकन विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक और बीआरसी केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। जिले में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग में इस सत्र के दौरान करीब 10 हजार नए बच्चों का नामांकन किया गया है। विभाग अब इन विद्यार्थियों के आधार पंजीकरण की तैयारी में जुट गया है। जिसके लिए ब्लॉक और बीआरसी केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां बच्चों के आधार कार्ड बनेंगे।



शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही चरणबद्ध तरीके से आधार पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कई बच्चों का आधार कार्ड नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति, डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार कार्ड बनवाने का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा करवाया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। -राहुल पवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें