फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएचसी में फिजियोथेरेपी शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ग्रेटर नोएडा के आईटीएस कॉलेज की ओर से दो डेंटल चेयर, आधुनिक एक्सरे मशीन और फिजियोथेरेपी मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बाद अस्पताल में मरीजों को फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। मरीजों को इस सुविधा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहले फिजियोथेरेपी के लिए आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई मरीज दूरी तय करने में असमर्थ होने के कारण लंबे समय तक बीमारी से जूझते रहते थे। डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि फिजियोथेरेपी के लिए आने वाले मरीजों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि वे समय रहते उपचार करा सकें। गंभीर स्थिति होने पर कॉलेज की टीम मरीजों को अपने अस्पताल ले जाकर भी निशुल्क इलाज उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें