फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में नौकरी का झांसा देकर 100 युवकों से ठगी, विदेशों में काम कर चुके हैं कई पीड़ित

Thu, 19 Dec 2019 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
job fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत अन्य राज्यों के करीब 100 युवकों से ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार को 20 से ज्यादा पीड़ितों ने बीटा-2 कोतवाली में शिकायत की है।

विज्ञापन


आरोप है कि युवकों से वीजा व टिकट के नाम पर 55 हजार से 1.20 लाख रुपये तक नकद जमा कराए गए। मेडिकल कराने के बाद 21 नवंबर को अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट स्थित ऑफिस में बुलाकर वीजा की फोटोकॉपी दी गई।

पैसे जमा कराने के बाद सबको बताया गया कि 3 दिसंबर को विदेश जाने का टिकट ले लिया गया है। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने फोन बंद कर लिया। युवक जब कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लगा था।
विज्ञापन


बुधवार को बीटा-2 कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे जौनपुर निवासी अजय कुमार, गोरखपुर निवासी गुड्डू गुप्ता व बिहार के बेगूसराय निवासी मोहम्मद इसराफिल ने बताया कि सितंबर में उनके मोबाइल पर रूस में नौकरी करने से संबंधित एसएमएस आया था।

मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें वीजा व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए ग्रेनो के सेक्टर अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट के एमएसएक्स टॉवर-टू स्थित ऑफिस में बुलाया गया। आरोपियों ने यहां बीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस खोल रखा था।

ऑफिस में छात्रों की मुलाकात रितेश नामक एवं अन्य एक युवक से मुलाकात हुई। आफिस में तीन लड़कियां काम कर रही थीं। युवकों को रूस भेजने की बात बताई गई। विदेश भेजने की प्रक्रिया समझाने पर सभी को विश्वास हो गया। आरोप है कि युवकों से वीजा व टिकट के नाम पर पैसे जमा करा लिए गए।

दो-तीन दिन रुकने की बात कहकर हुए फरार
पीड़ित अजय कुमार, गुड्डू गुप्ता, मोहम्मद इसराफिल, अंगद गौड़, मुमताज अंसारी ने 2 दिसंबर को फोन किया तो उन्हें 2-3 दिन और रुकने को कहा गया। कई दिन इंतजार करने के बाद भी कोई फोन नहीं आया तो पीड़ित युवक बुधवार सुबह सीधे ऑफिस पहुंच गए। ऑफिस में ताला लगा था। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी ऑफिस बंद फरार हो गए हैं।

आरोपियों का फोन तीन दिन से बंद जा रहा है। मंगलवार को भी 10-15 लोग ऑफिस पर पहुंचे थे। बताया गया है कि बड़ी संख्या में युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की गई है। ठगी के शिकार युवक रोजाना कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

पहले भी विदेशों में काम कर चुके हैं कई पीड़ित
पीड़ित युवकों का ग्रुप पहले भी विदेश में नौकरी कर चुका है। नौकरी की आस में अन्य युवकों को भी मैसेज फारवर्ड कर दिया। जिस पर कइयों ने भरोसा कर लिया।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पीड़ित युवकों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
- सुजीत उपाध्याय, बीटा-टू कोतवाली प्रभारी।

मुफ्त में रहने खाना का दिया था झांसा
पीड़ितों ने बताया कि विदेश में नौकरी के पैकेज में रहना, खाना मुफ्त रहने की बात कही गई थी। साथ ही वेतनमान भी अच्छा खासा रहेगा। इस झांसे में आकर पीड़ित पैसा जमा कराते चले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें