दीप प्रज्वलन करते हुए एवं मेधावी छात्रों के साथ आईटीआई स्टाफ व अतिथिगण।
- फोटो : Department
पुन्हाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पुन्हाना में शनिवार को दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पूरा करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं अपनी-अपनी ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
संस्थान के प्राचार्य घनश्याम सौरोत ने बताया कि संस्थान में 12 प्रमुख ट्रेड संचालित हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्ष करीब 100 विद्यार्थियों ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर पास आउट किया है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर वर्ग अनुदेशक जगवीर सिंह, देवी लाल, आबिद हुसैन, मनीष कुमार, सुंदर सिंह, हरेंद्र, अंकित सिंगला सहित संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद