फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों की कहासुनी पर भिड़े दो गुट, जमकर पथराव और मकानों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कराया शांत, सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची ईआरवी-112
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बच्चों की कहासुनी को लेकर शुक्रवार रात कुरैशी मोहल्ले में दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे के मकानों में तोड़फोड़ भी की। रात के समय छतों से हुए पथराव के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
झगड़े की सूचना 112 पर पुलिस को दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार करीब आधे घंटे बाद ईआरवी-112 मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मी करीब 15 मिनट तक मौके पर रुके और घटना के कुछ फोटो लेने के बाद बिना किसी प्रभावी कार्रवाई के लौट गए। दोनों गुटों के बीच विवाद की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़े हो चुके हैं। बार-बार होने वाले विवादों के बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय छतों से पथराव की घटनाएं किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। यदि किसी राहगीर, बच्चे या अन्य ग्रामीण को पत्थर लग जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें