फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 स्कूटी सवार पुलिसकर्मी करेंगी महिलाओं की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
100 स्कूटी सवार पुलिसकर्मी करेंगी महिलाओं की सुरक्षा
विज्ञापन

नोएडा। 100 स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी जिले में महिलाओं की सुरक्षा करेंगी। महिला सुरक्षा को लेकर इन्हें चिन्हित स्थानों तैनात किया जाएगा। इन पर क्षेत्र में गश्त करने की भी जिम्मेदारी होगी। यह व्यवस्था सोमवार से शुरू होने की संभावना है। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला एक्शन प्लान तैयार कर रही है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में महिला के प्रति अपराध की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। कमिश्नरेट पुलिस बनने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर कई योजनाएं बनाई गई हैं। इसके लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है। अब महिला सुरक्षा के लिए 100 स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि सीएसआर के तहत 100 स्कूटी मिली हैं। इन पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती होगी। डीसीपी ने बताया कि जनपद के सभी थानों में स्कूटी दी गई हैं। बड़े थानों में 12 से 15 स्कूटी दी गई हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में इससे कम स्कूटी दी गई हैं। बुधवार को डीसीपी महिला सुरक्षा ने ट्वीट कर नोएडावासियों से इसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे हैं। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने कई तरह के सुझाव भी दिए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि औद्योगिक सेक्टर में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना चाहिए। कुछ ने कहा है कि मार्केट, मॉल और आईटी कंपनियों के आसपास भी गश्त बढ़ाई जाए। वहीं, कुछ ने सेक्टर-12, 18, 29 और 62 में महिला सुरक्षा को लेकर डीसीपी का ध्यान आकृष्ट कराया है। डीसीपी महिला सुरक्षा ने बताया कि महिला सुरक्षा प्राथमिकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 महीने बाद गुमशुदगी दर्ज
कोतवाली फेज-2 पुलिस ने 6 महीने बाद लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। मामले में परिजनों ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है। थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी जनवरी से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों का आरोप है कि गांव में किराए पर रहने वाला एक युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है। युवक के परिजनों से जब शिकायत की तो उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकी दी। मामले में पीड़ित परिजनों ने मानवाधिकार आयोग के नोएडा कैंप कार्यालय में गुहार लगाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें