फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों को दी जा रही ऑक्सीजन आपूर्ति का होगा ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की खपत भी कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में विभिन्न अस्पतालों व वेंडरों द्वारा ऑक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायतें भी आ रही हैं। इसको देखते हुए जिले के कोविड नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने पुलिस, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें उन्होंने ऑक्सीजन आपूर्ति का ऑडिट कराने का फैसला लिया है। वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 1000 बेड तैयार करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

करीब 10 दिन से जिले में ऑक्सीजन का संकट गहराया है। ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा है। लोग ऑक्सीजन व अस्पताल में भर्ती होने के लिए चक्कर काट रहे हैं। दूसरे जिले व प्रदेशों के वेंडरों ने अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति बंद कर दी है। इससे संकट और गहरा गया है। इस स्थिति में ऑक्सीजन की कालाबाजारी की संभावना भी है। नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विभिन्न अस्पतालों को मुहैया कराई जा रही ऑक्सीजन व खपत का आंकलन कर ऑडिट कराने के लिए कहा है।
बैठक में नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व डीएम सुहास एलवाई समेत सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी भी शामिल हुए थे। बैठक में उन्होंने कहा कि कहीं भी ऑक्सीजन की मांग व खपत के आंकड़ों में गड़बड़ी मिले तो दोषियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाए। वहीं, उचित जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए 1000 बैड तैयार किए जाएंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से इन पर मरीजों को भर्ती किया जाए।
विज्ञापन

578 जगहों में सैनिटाइजेशन
जिले में प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। रविवार को नोएडा प्राधिकरण की ओर से 76 सेक्टरों, 36 गांवों और 56 सोसाइटियों में दवा का छिड़काव कराया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 410 स्थानों को सैनिटाइज किया गया। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ और कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। मरीजों के हिसाब से कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें