फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: कटी उंगली और चेहरे पर दाग ने बेटे को मां से 10 साल बाद मिलवाया, मंगल ने किया था ये अमंगल

Tue, 10 Jun 2025 04:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

10 साल बाद बेटा मिलने के बाद भावुक मां ने उसे गले लगाकर बोली, हम तो उम्मीद छोड़कर नोएडा से गांव वापस चले गए थे। 
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने 10 साल पहले हुए एक अपहरण के मामले का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में 10 साल पहले हुए एक अपहरण के मामले का खुलासा किया है। 10 साल पहले नोएडा के फेस दो से मंगल नाम के बदमाश ने बच्चे का अपहरण किया था। कटी हुई उंगली व चेहरे के जन्मजात चिह्न (बर्थ मार्क) से परिजन लड़के को पहचान पाए। 10 साल बाद बेटा मिलने पर परिजन भावुक हो गाए। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों भाई के चेहरे पर एक सा निशाना - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नवंबर 2015 से आरोपी मंगल बच्चे को उठाकर ले गया था। फिलहाल मंगल फरीदाबाद की जेल में है। आरोपी की पत्नी अलग हो गई थी, इसलिए अपने बुढ़ापे के सहारे के लिए फरीदाबाद के सूरजकुंड से दूसरे बच्चे का इसी वर्ष अपहरण किया था।
विज्ञापन

कटी उंगली - फोटो : अमर उजाला
कटी हुई उंगली व चेहरे के जन्म दाग (बर्थ मार्क) से पहचान पाए मां-बाप 
10 साल बाद बेटा मिलने के बाद भावुक मां ने उसे गले लगाकर बोली, हम तो उम्मीद छोड़कर नोएडा से गांव वापस चले गए थे। मां ने बताया कि दोनों भाइयों के चेहरे पर एक सा निशान है, जिससे पहचान में अहम मदद मिली। मां ने बताया कि उनकी बहन ने दोनों बच्चों के ये निशान बनाया था। वहीं डीसीपी ने बताया कि किशोर का डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें