फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छत से गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत

Sun, 26 Oct 2025 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर 29 के डाडौला गांव में खेलते समय मकान की छत से गिरने से 10 साल के बच्चे अर्जुन पुत्र अनिल की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को बच्चा मकान की छत पर खेल रहा था। शनिवार को पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के सीतापुर जिले के रहने वाले अनिल ने बताया कि वह परिवार के साथ पानीपत के डाडौला गांव में रहते हैं। उनके चार बच्चे दो बेटे और दो बेटी हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ फैक्टरी में काम करने के लिए गए थे। दोपहर को उनका छोटा बेटा अर्जुन मकान की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। अचानक वह छत से नीचे गिर गया। पड़ोसी युवक बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना पर सेक्टर-29 थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल ने बताया कि छत से गिरने से बच्चे की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें