संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम स्वर्गीय किरण चोपड़ा मेमोरियल मेन्स ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट 12 से 20 मई तक चलेगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
इन टीमों को 2 पूल में विभाजित किया जाएगा। कुल 4 लीग मैच होंगे। मैच में ऑनलाइन स्कोरिंग की व्यवस्था रहेगी और फाइनल मैच दिन-रात का होगा। प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों को चार अवार्ड दिए जाएंगे जिसमें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, मैन ऑफ द मैच व फाइटर आफ द मैच शामिल है। टूर्नामेंट के आयोजक राम चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 51 हजार रुपये एंट्री फीस रखी गई है। जबकि साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का पुरस्कार रखा गया है। विजेता टीम को दो लाख रुपये और ट्रॉफी। उपविजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज के लिए खिलाड़ी को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ फील्डर को 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।