फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवोदय के 10 विद्यार्थी डायरिया की चपेट में

विज्ञापन
कच्चे मकान से दबकर घायल महिला बच्चे व उनके पिता भागीरथ, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में डायरिया के लक्षण दिखने पर 10 छात्रों को पटेहरा पीएचसी में भर्ती किया गया। इलाज के बाद कई छात्रों को घर भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे विद्यालय उल्टी-दस्त के बाद डायरिया के लक्षण दिखने पर विपेश (15), राज (16), रविशंकर (16), चंदन (13), हेमंत (16), विवेक (16), विशाल (17), ज्ञानदीप (13), जयराम (16) को पटेहरा पीएचसी में भर्ती किया गया।
पटेहरा कला के लवकुश कन्नौजिया ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे विद्यालय से फोन आया की पुत्री ईशा कन्नौजिया को उल्टी दस्त हो रही है, आकर ले जाइए।
जिसके बाद छात्रा के चाचा लवकुश विद्यालय पहुंचकर छात्रा को घर लाए। जिसका इलाज पटेहरा स्थित एक अस्पताल में कराया जा रहा है। छात्र अभिषेक भी अपने परिजन के साथ घर गया। शनिवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर विद्यालय के दो छात्र विद्यालय की गाड़ी से पटेहरा पीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टर बहाल अहमद ने दोनों छात्रों को भर्ती कर प्रभारी डॉक्टर अभिषेक जायसवाल को सूचना दी। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अभिषेक जायसवाल ने बताया कि दो छात्रों को भर्ती करने के बाद विद्यालय पहुंचकर डायरिया जैसे लक्षण दिखने वाले आठ छात्रों को और भर्ती कराया गया।
बाकी सभी छात्रों को दवा दी गई है। सभी छात्र ठीक हैं। भर्ती किए हुए छात्र भी शाम तक छोड़ दिए जाएंगे।

कच्चे मकान से दबकर घायल महिला बच्चे व उनके पिता भागीरथ, स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें