नूंह। नूंह- तावडू के पहाड़ वाले मार्ग पर रविवार सुबह 11 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के सारे कलां निवासी हसन (48) के रूप में हुई है। हसन अपने भतीजे के साथ नूंह से गांव की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह पहाड़ में ऊपर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।