फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से युवक की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। तावडू-बिलासपुर रोड पर कलवाड़ी मोड़ के करीब एक कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविन्द्र निवासी वार्ड नंबर 12 तावडू ने बताया कि 30 सिंतबर की रात्रि वह पाटौदी से तावडू आ रहा था। रात्रि करीब 10 बजे तावडू-बिलासपुर रोड पर जौरासीया पट्रोल पंप से वह बाइक में तेल लेकर चला तो उसी दौरान पट्रोल पंप के निकट खड़े तावडू निवासी सुमित को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना रविन्द्र ने सुमित के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ नूंह लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें