नोएडा सेक्टर 59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगेगा। शिविर में गौतमबुद्ध नगर की महिलाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगी। महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
जिन महिलाओं ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह मौके पर भी पंजीकरण करा सकेंगी। शिविर मे इस दौरान एआरटीओ नोएडा की टीम मौजूद रहेगी। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा।