फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: भाई को राखी बांधकर लौटी बहन व उसकी बेटी की सड़क हादसे में मौत, बेटा और भांजा घायल

Mon, 03 Aug 2020 08:27 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर लौटी महिला व उसकी बेटी की सड़के हादसे में मौत हो गई। दादरी के बील अकबरपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


मृतका का बेटा व भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।  पुलिस के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव बोड़ाकी निवासी हिमांशु अपनी मां शशि (35), बहन भूमि (14) और बुआ के बेटे मोहित के साथ सोमवार सुबह टाटा टियागो कार में सवार होकर गाजियाबाद के गांव मोरटा में रक्षाबंधन मनाने गए थे। 

वहां शशि ने भाई को राखी बांधी। उसके बाद वहां से सब लोग लौट गए। जब हिमांशु परिजन के साथ दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।  
विज्ञापन


टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी कार सवार उसमें फंस गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और कराह रहे घायलों को कार से निकलवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी को दादरी के सरकारी अस्पताल में ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने शशि और बेटी भूमि को मृत घोषित कर दिया। घायल हिमांशु व मोहित को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

कार मोहित चला रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। एसीपी सतीश कुमार का कहना है कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल भेजा गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक के बारे में जानकारी की जा रही है। उसके चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें