फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश्ा की 100 स्मार्ट सिटी में एक ये भी

Sat, 16 Aug 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने 100 स्मार्ट शहर बनाने का ऐलान किया है। जानिए स्मार्ट सिटी बनने के बाद पहले से ही चमकने वाला ये शहर कैसा हो जाएगा नोएडा।
विज्ञापन


भारत सरकार ने 100 स्मार्ट शहर बनाने का ऐलान किया है। नोएडा पहले से ही इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। बिजली, पानी, सफाई और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की शत-प्रतिशत जरूरत पूरी कर नोएडा इस मुकाम को भी हासिल करेगा।

आजादी की पूर्व संध्या पर नोएडा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने कहा कि नोएडा के हर नागरिक तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। सिटी बस सर्विस बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। बिजली की समस्या भी बहुत जल्द दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन


गंगाजल आते ही पानी की समस्या भी दूर हो जाएगी। शत-प्रतिशत गंगाजल की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा घर से कूड़ा उठाकर लैंडफिल साइट तक पहुंचाने वाली एजेंसी की तलाश चल रही है।

चेयरमैन ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी 152 सेवाएं ऑनलाइन हो जाने पर लोग घर बैठे या फिर दफ्तर जाते समय कार में बैठकर भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के 80 फीसदी मानक नोएडा पूरा कर रहा है। बाकी सुविधाएं देकर स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल कर लेगा। इस काम में उन्होंने सभी प्राधिकरण कर्मियों से सहयोग की अपील की। चेयरमैन ने कहा कि नियमानुसार होने वाले किसी भी कार्य को टालने या फिर सीईओ पर डाल देने की परपाटी छोड़नी होगी।
विज्ञापन


नोएडा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चौधरी कुशलपाल ने कर्मचारियों की मांगें पूरी करवाने पर चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसीईओ वीके पवार व पीके अग्रवाल, डीसीईओ विजय यादव, वित्त नियंत्रक जीपी सिंह, सीपीई एके गोयल, सीएमई एमपी शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर एचएन सिंह, आरपी सिंह, विमल मांगलिक और एमडी पांडेय समेत तमाम इंजीनियर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें