फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की रात पत्नी ने नहीं दिए शराब पीने के लिए पैसे तो लगा ली फांसी

Thu, 08 Nov 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली की रात एक पति ने छोटी सी बात से नाराज होकर ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया जिससे पूरा परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार दीपावली पर पत्नी ने शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया तो पति ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


नोएडा थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि सेक्टर 29 में रहने वाले नेपाली नागरिक धन बहादुर ने बुधवार की रात शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसे की मांग की। पत्नी ने शराब के लिए पैसा देने से इंकार कर दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात से नाराज होकर धन बहादुर ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना बृहस्पतिवार की सुबह मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें