देर रात बूंदाबांदी और आंधी ने न्यूनतम तापमान में करीब 3.7 डिग्री की कमी ला दी। 24 घंटे पहले रात के समय न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं गुरुवार की तड़के सुबह यह 25 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिन के समय अधिकतम तापमान भी कम ही रहा लेकिन उमस बने रहने की वजह से गर्मी का एहसास रहा।
अधिकतम तापमान इस बीच 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पूरे जून में गुरुवार को सबसे ठंडा दिन मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। सबसे अधिक गर्मी 31 मई को रही। इस बीच तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री लेकिन रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बना रहेगा। ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार से दोबारा तेज धूप का सामना नोएडा, ग्रेटर नोएडा वालों को करने के लिए तैयार रहना होगा। जून के पहले सप्ताह में गर्मी से मामूली राहत के बाद दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।