फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस सख्त, एक ही दिन में 285 चालान

Wed, 29 Jan 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को 285 वाहनों के चालान काटे। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में सेक्टर 31/25 चौराहे पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले सबसे आगे हैं। रोजाना सबसे ज्यादा चालान सीट बेल्ट नहीं लगाने पर काटे जा रहे हैं।

बुधवार को 64 चालान सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर काटे गए, जबकि 28 चालान बिना हेलमेट दुपहिया चलाने, 14 चालान शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करने, 42 चालान हूटर-सायरन का प्रयोग करने, 36 चालान रेड लाइट जंप करने व 51 चालान अन्य नियम तोड़ने पर काटे गए।

ओवर स्पीड पर भी शिकंजा कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त टीम तैनात रही। 32 चालान ओवर स्पीड के काटे गए। 285 वाहनों के चालान काटकर 16 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


अभियान की हकीकत जानने के लिए खुद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सड़कों पर राउंड लेते रहे। खुद एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह पूरी टीम के साथ औचक चेकिंग के लिए सेक्टर 31/25 चौराहे पर पहुंची। यहां चालान काटने के साथ लोगों को जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें