फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-टीएचए पहुंचा गंगाजल

Tue, 30 Jun 2015 04:18 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगनहर चालू होने के बाद सोमवार शाम से नोएडा और टीएचए में गंगाजल आपूर्ति बहाल हो गई। दोनों क्षेत्रों में दो दिन के बाद लोगों को गंगाजल मिला है।
विज्ञापन


सोमवार शाम प्रताप विहार के दो प्लांट से नोएडा को 60 क्यूसेक और टीएचए को 30 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

गंगा में सिल्ट की मात्रा बढ़ जाने से हरिद्वार से गंगनहर बंद कर दी गई थी। इसके चलते शनिवार देर रात गंगाजल प्लांट भी बंद हो गया था। सिल्ट कम होने के बाद रविवार सुबह हरिद्वार से गंगनहर चालू कर दी गई थी।

जल निगम के अधिशासी अभियंता व गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे पानी मिलने के बाद प्लांट चालू कर दिया गया था।

शाम साढ़े पांच बजे से टीएचए और नोएडा में गंगाजल सप्लाई शुरू कर दी गई। 50 क्यूसेक क्षमता वाले प्लांट से नोएडा को 20 क्यूसेक और 30 क्यूसेक गंगाजल सप्लाई किया जा रहा है। नए प्लांट से फिलहाल नोएडा को 40 क्यूसेक गंगाजल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने बढ़ाई मानीटरिंग
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन की वजह से सिंचाई विभाग ने मानीटरिंग बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि गंगाजल में सिल्ट की मात्रा 5000 पीपीएम से ज्यादा पहुंचने पर गंगनहर बंद करनी पड़ती है। फिलहाल बारिश थमने से भूस्खलन नहीं हो रहा है। जिससे राहत है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें