नोएडा-ग्रेटर नोएडा यानी पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल योजना' की आज से शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले जिलाधिकारी ने वाहन चालकों एवं पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
डीएम बी एन सिंह ने कहा कि जिले में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। हेलमेट नहीं लगाने वालों को पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
नियम का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई जोर जबरदस्ती या पेट्रोल कर्मियों से अभद्रता के जरिए पेट्रोल भरवाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।