फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में कर रहे थे लापरवाही, एसएसपी ने 10 पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

Wed, 11 Jul 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
noida SSP
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर बुधवार को एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार हेड कांस्टेबलों सहित दस ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। कई दिनों से एसएसपी के गोपनीय कार्यालय से इन पुलिस कर्मियों पर नजर रखी जा रही थी। इनमें से कुछ पुलिस कर्मियों को लाइन भेजे जाने की वजह चेकिंग के दौरान अवैध वसूली की शिकायत मिलना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय के मुताबिक, शिकायतों के आधार पर जिलास्तर पर गठित गोपनीय कमेटी इन पुलिस कर्मियों की निगरानी कर रही थी। दो महीने में इनकी परफॉरमेंस भी सही नहीं पाई गई। हालांकि, एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा की तरफ से जारी आदेश में प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए इनका स्थानांतरण पुलिस लाइन करने की बात कही गई है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल तेजपाल राणा, दौलतराम यादव, योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल अमर जीत, अजयपाल यादव, शिशुपाल यादव, विरेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह व रवेंद्र सिंह शामिल हैं। संबंधित यातायात निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से इन पुलिस कर्मियों को लाइन रवाना कर एसएसपी गोपनीय कार्यालय को रिपोर्ट भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी तकरार तो नहीं बनी वजह

यूपी पुलिस
आपसी तकरार तो नहीं बनी वजह
सोमवार को सेक्टर-81 में पीएम के कार्यक्रम में क्रेन पर ड्यूटी लगाए जाने से नाराज कांस्टेबल विरेंद्र यादव ने हेड कांस्टेबल दौलतराम को पीट दिया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए आए थे। ऐसे में इस घटना ने जिला पुलिस की किरकिरी करा दी थी। हालांकि, इस मामले की शिकायत हेड कांस्टेबल ने संबंधित थाने में भी दी थी। इससे पहले एक होमगार्ड ने कांस्टेबल नरेंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि आपसी तकरार से हो रही फजीहत को देखते हुए एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई की है।

कई और भी हैं रडार पर
जिले में तैनात कई पुलिसकर्मी लंबे समय से मनमानी करते आ रहे हैं। किसी के तत्कालीन सरकारों के प्रभावशाली नेताओं से संपर्क हैं तो कोई अफसरों की मेहरबानी की बदौलत यहां टिका हुआ है। इनकी शिकायतें मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती थी। ऐसे में एसएसपी ने एक साथ दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर पुलिस को कार्यशैली में सुधार लाने का संकेत दिया है। बताया जा रहा है कि अभी कई और पुलिसकर्मी गोपनीय टीम के रडार पर हैं।

गिनेचुने स्टाफ के भरोसे ट्रैफिक
चौराहों के अनुपात में ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की तादाद बेहद कम है। ट्रैफिक पुलिस के रिकॉर्ड पर गौर करें तो जिले में अहम चौराहों की संख्या 200 के करीब है, लेकिन सिपाहियों की संख्या महज 108 है। इनमें से कई छुट्टी पर रहते हैं और कुछ की कार्यालय स्टाफ के तौर पर तैनाती है। ऐसे में गिनेचुने सिपाहियों के भरोसे हाईटेक शहर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के ट्रैफिक का जिम्मा है। लाइन हाजिर होने के बाद दस पुलिसकर्मी और कम हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें