फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : देर रात तेज रफ्तार कार ने छह मजदूरों को रौंदा, एक की मौत और पांच घायल

Mon, 27 Nov 2023 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हादसे में मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर गांव निवासी इस्लाम (22) की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में इस्लामुद्दीन, तौसिफ और इमामुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-83 में शनिवार आधी रात को तेज रफ्तार कार ने कंपनी से पैदल लौट रहे छह कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर गांव निवासी इस्लाम (22) की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में इस्लामुद्दीन, तौसिफ और इमामुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


वहीं मामूली रूप से घायल शईक और तालिब को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार की तलाश में जुट गई है।  कोतवाली फेज-2 स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले छह कर्मचारी शिफ्ट खत्म होने के बाद शनिवार रात करीब 1:15 बजे घर जा रहे थे। सेक्टर-83 में एप्पल कंपनी के सामने सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्लाम ने दम तोड़ दिया। 

वहीं पांचों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदयेश कठेरिया के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही कार और चालक की पहचान कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ऑडी की टक्कर से युवक की मौत
एक अन्य घटना में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदना गांव में बरात में आए युवक इरफान की ऑडी कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना 23 नवंबर की है। इरफान के भाई फुरकान की शिकायत पर पुलिस ने ऑडी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जारचा पुलिस को दी शिकायत में गांव पटाडी निवासी फुरकान ने कहा है कि बड़ा भाई इरफान दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सूरजपुर आया था। खोदना गांव में ऑडी कार ने इरफान को टक्कर मार दी। 

हादसे में बुरी तरह घायल इरफान को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इरफान के ऑडी कार पर खड़े होकर डांस करने और चालक के अचानक कार चलाने से गिरकर मौत होने की सूचना वायरल हुई थी। हालांकि परिजनों ने इससे इन्कार किया है। परिजनों ने बताया कि इरफान की तीन संतानें हैं। इरफान की मौत के बाद उसके परिजन का रोककर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें