फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-26 के निवासियों ने किया पास में लग रहे बायोगैस प्लांट का विरोध

Sat, 11 Jul 2020 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
बायोगैस प्लांट का विरोध करते नोएडा सेक्टर 26 के निवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-26 में बायोगैस प्लांट को लेकर मंदिर प्रशासन और निवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर प्रशासन का कहना है कि इससे पर्यावरण को नुकसान होगा।  इसको रोकने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कई जगह पत्र लिखा गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को मौके पर प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश पहुंचे तो निवासियों ने प्लांट का विरोध किया। इसके बाद फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गोविंद शर्मा व टीसी गौड़ समेत कई पदाधिकारियों ने ओएसडी के साथ  बैठक कर समस्या सुलझाने की मांग की।

भाजपा नेता लोकेश कश्यप ने जाकर निवासियों की समस्याओं को जाना।  निवासियों का कहना है कि बायोगैस प्लांट मंदिर के बहुत करीब है, जिससे मंदिर की शोभा खराब होगी। लोगों को बीमारी का भी खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें