फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बीच तेज हवाओं का सिलसिला

Sat, 11 Jul 2020 04:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार रात को कई इलाकों में बारिश हुई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलकर निकली, जिसके बाद शाम तक लोगों ने गर्मी का सामना किया। रात को मौसम का मिजाज बदला और कई इलाको में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


दिल्ली से सटे नोएडा और फरीदाबाद में हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों को इसकी वजह से आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़। देर रात तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बीच तेज हवाएं चलती रहीं। 

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पानीपत, करनाल, कैथल, पलवल, फरीदाबाद, जींद, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली, बारिश और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में मानेसर और मातनहेल से सटे इलाकों में भी बिजली के साथ तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें