बायोगैस प्लांट का विरोध करते नोएडा सेक्टर 26 के निवासी
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-26 में बायोगैस प्लांट को लेकर मंदिर प्रशासन और निवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर प्रशासन का कहना है कि इससे पर्यावरण को नुकसान होगा। इसको रोकने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कई जगह पत्र लिखा गया था।
शुक्रवार को मौके पर प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश पहुंचे तो निवासियों ने प्लांट का विरोध किया। इसके बाद फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गोविंद शर्मा व टीसी गौड़ समेत कई पदाधिकारियों ने ओएसडी के साथ बैठक कर समस्या सुलझाने की मांग की।
भाजपा नेता लोकेश कश्यप ने जाकर निवासियों की समस्याओं को जाना। निवासियों का कहना है कि बायोगैस प्लांट मंदिर के बहुत करीब है, जिससे मंदिर की शोभा खराब होगी। लोगों को बीमारी का भी खतरा है।