फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: ईएसआईसी अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी, मरीजों को निकाला गया बाहर

Thu, 09 Jan 2020 11:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Noida Hospital Fire: अस्पताल में लगी आग के बाद मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं।

विज्ञापन


इस वक्त दमकलकर्मी राहत व बचाव का कार्य कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद अस्पताल में  भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया, यहां तक कि ओटी में भर्ती मरीजों को भी डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। काफी नुकसान होने की सूचना है। अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह आग कैसे लगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 24 स्थित सात मंजिली इमारत के बेसमेंट में आग लगी है। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब आठ बजे इसकी जानकरी मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल विभाग के अनुसार शार्ट सर्किट के चलते आग की घटना बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें