फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सब्जी बेचकर गुजारा करने वाली मां की बेटियों को तंग कर रहे असामाजिक तत्व, मदद को पहुंचीं महिलाएं

Tue, 13 Oct 2020 02:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
विरोध करने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-23 में सब्जी की दुकान लगाकर पांच बेटियों का भरण-पोषण कर रही महिला को असामाजिक तत्व परेशान कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि कुछ युवक उसकी दुकान पर बेटियों से अभद्रता करते हैं और विरोध करने पर दुकान हटवाने की धमकी देते हैं। 

विज्ञापन


सोमवार रात को भी युवकों ने महिला व उनकी बेटियों के साथ अभद्रता की और विरोध पर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कुछ स्थानीय महिलाएं मौके पर पहुंची और युवकों को वहां से खदेड़ दिया।  

पीड़ित महिला का कहना है कि करीब 14 साल पहले वह सेक्टर आई थी। पति की मौत हो जाने और पांच बेटियों को देखकर सेक्टरवासियों ने मिलकर सब्जी की दुकान लगवा दी थी। तब से वह सब्जी बेचकर अपना और बेटियों का भरण-पोषण कर रही है। 
विज्ञापन


उसने बताया कि दुकान पर उसकी बेटियां भी बैठती हैं। उसका आरोप है कि कुछ युवक रोज उसकी दुकान के पास जमा हो जाते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अश्लील बातें करते हैं। इतना ही नहीं दुकान पर बैठी उसकी बेटियों की फोटो व वीडियो भी बनाते हैं। 

इस बात की जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो युवकों ने दुकान को उखाड़ फेंकने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि यदि दुकान उजड़ गई तो वह बेटियों का पेट कैसे भरेगी। उसने बताया कि आरोपी युवक पास में ही रहते हैं, इसलिए सेक्टर के लोग भी खुलकर मदद नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें