फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः लापता केबल ऑपरेेटर का शव वसुंधरा फ्लाईओवर के पास मिला, पुलिस कर रही जांच

Tue, 13 Oct 2020 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गायब केबल ऑपरेटर का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर सेक्टर-2 से लापता केबल कारोबारी अजय पांचाल 38 का शव मंगलवार को सुबह लिंकरोड थाना क्षेत्र के वसुंधरा फ्लाईओवर के पास मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। बता दें कि सोमवार को वह दोपहर एक बजे मोहननगर स्थित फैक्टरी से अपनी ब्रेजा कार से घर खाना खाने जाने के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। लावारिस हालत में कार हिंडन हज हाउस के पास खड़ी मिली थी। पुलिस हत्या, अपहरण और आत्महत्या समेत सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

फैक्टरी से घर के लिए निकला कारोबारी हुआ था लापता, अपहरण की आशंका
साहिबाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर दो निवासी केबल कारोबारी अजय पांचाल सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वह दोपहर करीब एक बजे मोहननगर स्थित फैक्टरी से घर खाना खाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उनकी कार हिंडन नदी के पास खड़ी मिली। परिजनों ने रात में पुलिस को मामले की जानकारी दी। कारोबारी के अपहरण की आशंका जताई जा गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर कारोबारी की तलाश में लग गई।
विज्ञापन


साहिबाबाद के राजेंद्रनगर में अजय पांचाल (38) परिवार के साथ रहते थे। उनका मोहननगर इंडस्ट्रीयल एरिया में बिजली की केबल बनाने का कारोबार था। वह सुबह अपनी लाल रंग की ब्रेजा कार से फैक्टरी के लिए निकले थे। दोपहर तक उन्होंने काम किया। इसके बाद करीब एक बजे वह घर खाना खाने जाने की बात कहकर कार से फैक्टरी से निकल गए।

वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद उनका मोबाइल भी बंद आने लगा। रात करीब आठ बजे परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कारोबारी के बड़े भाई की ओर से साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई।

हिंडन नदी के पास मिली थी कारोबारी की कार
पुलिस के मुताबिक कारोबारी का मोबाइल बंद था। उनकी ब्रेजा कार मोहननगर से गाजियाबाद को जाने वाली रोड पर हज हाउस के आसपास मिली। कार लॉक थी। पुलिस कार की जांच करने में जुटी रही। वहीं, पुलिस जांच में फैक्टरी के पास लगे सीसीटीवी में कारोबारी अपनी कार से अकेले निकलकर जाते हुए कैद हुए थे। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें