फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करने मेट्रो में सवार हुए पीएम मोदी और मून जे इन

Mon, 09 Jul 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
pm modi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन, दक्षिण कोरिया या अमेरिका नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन फैक्टरी नोएडा में होगी। सैमसंग की इस फैक्ट्री में 7 लाख मोबाइल फोन रोज बनाने की क्षमता होगी और  सालाना 12 करोड़ मोबाइल फोन का निर्माण अनुमानित है। दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करने से पहले पीएम मोदी और दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति मून जे मेट्रो की सवारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सैमसंग के इस संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। नोएडा के सेक्टर-81 में यह नई यूनिट 5000 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुई है।

सरकार की नोएडा-ग्रेटर नोएडा को देश का पहला मोबाइल ओपन एक्सचेंज क्लस्टर बनाने की योजना है। इसके तहत बड़ी मोबाइल कंपनियां यहां अपनी यूनिटें लगाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साथ करार कर चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ साल में 10 हजार करोड़ रुपये निवेश आने की संभावना है, जबकि चार से पांच लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


आज शाम आएंगे पीएम
मोदी सबसे पहले आज शाम 4 बजे दिल्ली स्थित 30 जनवरी मार्ग गांधी स्मृति स्थल पहुंचेंगे। कुछ देर बाद मून वहां पहुंचेंगे। उनका स्वागत खुद पीएम मोदी करेंगे। फिर उनका काफिला वहां से नोएडा के लिए रवाना होगा। वहां से नोएडा पहुंचने में करीब 20 मिनट लगेंगे। साढ़े पांच बजे वापस लौट जाएंगे। 

अभी वियतनाम में है मोबाइल फोन की सबसे बड़ी फैक्ट्री
सैमसंग का यह संयंत्र 1997 से टीवी निर्माण के साथ शुरू हुआ था, 2005 में यहां मोबाइल फोन बनना शुरू हुआ। यहां अभी 2.5 लाख मोबाइल फोन रोज बनते हैं। अभी तक मोबाइल फोन की सबसे बड़ी फैक्ट्री वियतनाम में है, जहां सालाना करीब ढाई करोड़ फोन बनते हैं। 

नोएडा का सैमसंग संयत्र
- 7 लाख मोबाइल फोन रोज बनेंगे। अभी 2.5 लाख मोबाइल बनते हैं
-35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा
- 1 लाख 29 हजार स्कवायर मीटर जगह पर बनी है नई यूनिट
- 5000 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुई है नई यूनिट
- 3000 जवान पीएम की सुरक्षा में तैनात होंगे

विज्ञापन

पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप में होगा निर्यात

सैमसंग कंपनी नोएडा के नए संयंत्र में बने मोबाइल फोन का निर्यात पश्चिम एशियाई, अफ्रीकी और यूरोपीय बाजारों में करेगी। नोएडा के नए संयंत्र में फिलहाल मोबाइल फोन के निर्माण पर फोकस किया जाएगा और वह निर्यात केंद्रित इकाई होगी। इस समय कंपनी भारत में हर महीने करीब 50 लाख मोबाइल फोन बनाती है, जो घरेलू बाजार में बेेचे ही जाते हैं।

कोरिया के साथ रिश्तों को नया आयाम मिलेगा
मून चार दिवसीय भारत यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंच गए। बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ पहली बार भारत आए राष्ट्रपति मून और पीएम मोदी दोनों देशों के रिश्तों को नया आयाम देंगे। मंगलवार को दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के साथ ही दोनों नेताओं में वन टू वन बातचीत होगी। इसमें साझा हितों से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस कड़ी में दोनों देशों में विशेष सामरिक साझेदारी के साथ तकनीकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, द्विपक्षीय व्यापार, कृषि सहित कई समझौते होंगे। इससे पहले मोदी और मून राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। बुधवार को राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद मून स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेक्टर-81 स्थित सैमसंग की नई यूनिट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ पीएम हेलीकॉप्टर से आएंगे या फिर सड़क मार्ग से इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सड़क मार्ग के लिए अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है। पीएम का काफिला बेरोकटोक आयोजन स्थल तक पहुंच सके, इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

सड़क मार्ग से पीएम के नोएडा आने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक पीएम हैलीकॉप्टर से नोएडा आ सकते हैं जबकि सड़क मार्ग से वापस दिल्ली रवाना होंगे। सैमसंग परिसर में ही हैलीपेड तैयार किया गया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने दोनों ही विकल्पों को ध्यान में रखकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक शहर के कई रास्ते बंद रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर लायक सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड व एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। डीएनडी फ्लाईवे की ओर से नोएडा, मयूर विहार, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट व गाजियाबाद के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों को एनएच-24 या अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, परी चौक से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के रास्ते डीएनडी से दिल्ली को जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें