फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप: नोएडा की आईटी और डाटा सेंटर कंपनियों पर पड़ा असर, कंपनियों में काम हुआ प्रभावित

Sat, 20 Jul 2024 04:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

विंडो ऑपरेशन धीमा होने के कारण कुछ भी खोलने पर कई मिनट तक पेज कोई रिस्पांस नहीं दे रहा था। शहर की कई अन्य आईटी कंपनियों में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Microsoft
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने का असर नोएडा की आईटी और डाटा सेंटर की कंपनियों पर पड़ा। शुक्रवार को इन कंपनियों में कामकाज प्रभावित रहा। सेक्टर-62 में अदाणी की डाटा सेंटर कंपनी में भी कामकाज ठप रहा, यहां विंडो ऑपरेशन धीमा रहा। कर्मचारियों ने बताया कि पूरा सिस्टम बार-बार हैंग हो जा रहा था।

विज्ञापन


कुछ भी खोलने पर कई मिनट तक पेज कोई रिस्पांस नहीं दे रहा था। यहां माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर पर काम चलता है। इसी तरह से शहर की कई अन्य आईटी कंपनियों में भी यही हाल रहा। कई जगहों से सर्वर में दिक्कत की समस्या सामने आई। खास बात यह रही कि स्थानीय इंजीनियर इस मामले में कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। हालांकि आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में लगे सॉफ्टवेयर ठीक तरीके से काम कर रहे थे और उनकी संस्था में किसी ने काम में बाधा की शिकायत नहीं की। इसी तरह से गौतमबुद्ध नगर के लीड बैंक मैनेजर ने भी किसी तरह की बाधा से इनकार किया। शहर के कुछ प्रमुख बैंकों के चीफ मैनेजरों ने भी कहा कि उनका काम ठीक तरीके से चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें