फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पलटी बस, 11 यात्री घायल

Thu, 19 Nov 2020 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
हादसे में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली और बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीटा-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह यूपी रोडवेज की पिंक सेवा बस ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसा बस के ओवरटेक के प्रयास के दौरान हुआ। हादसे में ट्रैक्टर चालक और बस की सवारी समेत 11 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन


जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कई यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गए और ट्राली की ईंट भी बिखर गईं। इससे एक्सप्रेसवे बाधित हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू किया। 

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश परिवहन डिपो की एक पिंक सेवा बस बृहस्पतिवार को आगरा से दिल्ली जा रही थी। सुबह लगभग सात बजे बस जैसे ही जीरो प्वाइंट के करीब पहुंची। तभी बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इसी प्रयास में बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।  हादसे के दौरान बस की रफ्तार तेज थी और ट्रैक्टर-ट्राली भी अपनी रफ्तार से चल रही थी। इससे दोनों वाहन टकराकर पलट गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्री चीख पुकार करने लगे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 11 घायलों को निजी अस्पताल पहुंचा। वहीं, हादसे के बाद बाधित हुए एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू करने के प्रयास में जुट गई। कुछ मार्ग बाधित रहा लेकिन इसके बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। 

दोनों वाहनों व ईंटों के मलबे को भी मार्ग के बीच से हटाया गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक अजय, बस सवार कृष्ण, कीमत लाल, प्रवीण, मनीष, अनूप, उदय, सईद, विनोद, राकेश, विशाल शामिल थे।  

दिवाली मनाकर लौट रहे थे अधिकांश यात्री
पुलिस के मुताबिक, अधिकांश यात्री आगरा, औरेया, फतेहपुर सीकरी आदि इलाकों के थे। यह नोएडा, दिल्ली में काम करते हैं। ये यात्री दिवाली पर अपने घर गए थे और त्योहार के बाद वापस अपने काम पर लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें