फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की सख्ती के बाद फ्लैट खरीदारों को धोखा देने वालों पर कार्रवाई की तैयारी, 250 की पहचान

Fri, 26 Jul 2019 11:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अफसरों ने बिल्डरों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी देहात रणविजय सिंह ने कई सुरक्षा मुद्दों के साथ शाहबेरी प्रकरण को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण से मुलाकात की। 
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि 243 अवैध भवन व बिल्डरों को चिह्नित कर लिया गया है। इन भवनों को गिराने और बिल्डरों को गिरफ्तार करने व उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, एसपी देहात का कहना है कि रात को चोरी छिपे भी शाहबेरी में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। टीम सादे कपड़ों में गश्त कर शाहबेरी पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहबेरी प्रकरण को लेकर फ्लैट खरीदारों की जिंदगी से खिलवाड़ करने और उनकी गाढ़ी कमाई लेकर धोखा देने वाले बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 के बाद से उन जिम्मेदार अफसरों की सूची भी तैयार करने के आदेश दिए हैं, जिनकी इन अवैध निर्माण को रोकने व बिल्डरों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी बनती थी।

सीएम ने ये भी निर्देश दिया है कि फ्लैट खरीदारों के हितों का ख्याल रखा जाए। इससे जहां खरीदारों को एक उम्मीद दिखाई दे रही है, वहीं, आरोपी बिल्डरों व अफसरों में डर बैठ गया है। प्राधिकरण और पुलिस के अधिकारी ये तय करने में जुटे हैं कि कितने बिल्डरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और कितनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

बिल्डरों में खौफ, अफसर भी सहमे
सीएम के वर्ष 2014 के बाद अवैध निर्माण के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए सूची बनाने के आदेश के बाद प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शाहबेरी की शत्रु संपत्ति वाली भूमि की भी बिक्री कर भवन निर्माण कर दिए गए, जिस भूमि की बिक्री पर प्रतिबंध है।

इसके बाद भवन निर्माण को न रुकवाने का काम किया गया और न ही अवैध भवनों की बिक्री को रोका गया, जबकि कई बिल्डर प्राधिकरण से अधिग्रहीत भूमि बताकर खरीदारों को धोखा देते रहे। सीएम के आदेश के बाद ऐसे अफसरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 
 
विज्ञापन

ये हैं शाहबेरी के मौजूदा हालात

शाहबेरी में 450 पांच मंजिला इमारतें बनी हुईं हैं। 1043 घर बने हैं। इनको बनाने वाले 243 बिल्डरों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पांच से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी सील किए गए हैं। हालांकि स्थानीय लोग यहां 10 हजार से अधिक घर बने होने का आकलन लगा रहे हैं। हादसे के बाद से अभी तक 900 लोग फ्लैट खरीदकर रजिस्ट्री करा चुके है।

शाहबेरी में अगर कोई बिल्डर अवैध निर्माण करता है, तो उसकी सूचना दें। अगर रात में भी निर्माण की सूचना मिलती है, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस टीम शाहबेरी में गश्त करेगी। शाहबेरी व अन्य सुरक्षा मुद्दों पर सीईओ ग्रेटर नोएडा से वार्ता हुई है। अवैध भवन गिराने के लिए ऐसी एजेंसी की तलाश की जा रही है, जिसकी कार्रवाई के दौरान आसपास के भवन व लोगों को परेशानी न हो।
- रणविजय सिंह, एसपी देहात 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें