वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ नोएडा की कासना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
फेसबुक व ट्विटर पर अतिउर रहमान खान ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने संबंधित पोस्ट की। इससे सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश व्यक्त होने लगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। एक यूजर ने बताया कि आरोपी मूलरूप से देवरिया जिले का रहने वाला है और उसकी मौजूदा लोकेशन नोएडा है।