फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली जाने वालों को मिलेगा जाम से छुटकारा, दो अक्तूबर से खुलेगा राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर

Tue, 24 Sep 2019 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस नवरात्र शहर के लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण दो अक्तूबर को राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर की मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन का उद्घाटन करेगा। इसके बाद फ्लाईओवर पर दोनों ओर से वाहन फर्राटा भरेंगे। 

विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर हमेशा जाम की समस्या रहती थी। मेरठ और मोहननगर-दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। जाम लगने से 10 मिनट का सफर 40 मिनट में पूरा होता था। प्राधिकरण ने इस समस्या से निजात पाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था। 

इस प्रोजेक्ट पर काफी समय से काम चल रहा था। जीडीए ने पहले 31 अगस्त तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने की डेडलाइन तय की थी, लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद 10 सितंबर तक काम पूरा करने का दावा किया गया गया था, लेकिन जब भी यह काम पूरा नहीं हुआ। ऐसे में अब नवरात्र में दो अक्तूबर को फ्लाईओवर खोलने की बात प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन


बारिश बनी रही थी 586 मीटर लंबे फ्लाईओवर की देरी कारण
विभागीय अधिकारियों की माने तो पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण फ्लाईओवर की देरी का कारण रही। सेतु निर्माण निगम तीन लेन चौड़े और 586 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। फ्लाईओवर की ऊपरी सतह पर अभी डामर नहीं डाली गई। फ्लाईओवर से नीचे उतरने वाली रोड का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। फिनिशिंग का काम अब लगभग पूरा हो चुका है।

56 करोड़ से तैयार हुए फ्लाईओवर
राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पर निमार्णाधीन मेरठ से दिल्ली साइड के दूसरे फ्लाईओवर की इसी माह सौगात मिलेगी। सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया। केवल ऊपरी सतह पर काला कोट किया जाना है। 

राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक फ्लाईओवर पिछले माह चालू कर दिया गया था। मेरठ से दिल्ली वाली साइड का फ्लाईओवर नवरात्र में खुल जाएगा। जीडीए दोनों फ्लाईओवर का 56 करोड़ में निर्माण कराया है।

मेरठ, हरिद्वार जाने वाले लोगों को मिलेगी राहत
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन पर दोनों ओर का फ्लाईओवर खुलने के बाद दिल्ली से मेरठ, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ से आने वाले वाहन चालकों को मदद मिलेगी। इस मार्ग से रोजाना करीब एक लाख वाहन होकर गुजरते हैं।

राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। नवरात्र में दो अक्तूबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा। उम्मीद है कि इसके बाद वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। -कंचन वर्मा, वीसी जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें