एसएसपी किरण एस ने रविवार देर रात इंस्पेक्टर समेत कई सब इंस्पेक्टर के कार्य में फेरबदल किया है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह को पुलिस लाइन से मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।
सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच, राजीव कुमार को पुलिस लाइन से कासना थाना, रोहताश कुमार को पुलिस लाइन से दनकौर थाना, प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से परी चौक चौकी प्रभारी, रघुवीर सिंह को पुलिस लाइन से एक्सप्रेसवे थाना, अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से जारचा थाना, ओमवीर सिंह को पुलिस लाइन से दनकौर थाना, श्रीनिवास यादव को अमृतपुरम चौकी इंचार्ज के पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया।
सब इंस्पेक्टर वेदराम को पुलिस लाइन से अमृतपुरम चौकी पर तैनात किया। सब इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र शर्मा को सेक्टर-58 थाने से छिजारसी चौकी का प्रभारी बनाया। इंतजार अहमद को सेक्टर-58 थाने से अट्टा चौकी का प्रभारी बनाया है।
एचसीपी अशोक कुमार को सेक्टर-20 थाने में तैनात किया और एचसीपी सत्येंद्र मलिक को परथला चौकी से हटाकर फेस-2 थाने में तैनात किया। अनिल कुमार यादव को तत्कालीन एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर गोल चक्कर चौकी के प्रभारी पद से हटाया था और अब फिर से उसी चौकी पर उनकी तैनाती कर दी गई है।