फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: अवैध तरीके से रह रहे 60 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Wed, 10 Jul 2019 05:57 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आपरेशन क्लीन 10 - फोटो : ani
विज्ञापन

नोएडा के गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा बुधवार को ऑपरेशन क्लीन 10 अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध तरीके से रह रहे 60 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान अफ्रीकी देशों के नागरिकों के वीजा पासपोर्ट और उनकी गतिविधियों को चैक करने के इरादे से चलाया गया था। 

विज्ञापन


इस अभियान के अन्तर्गत नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना शाखा द्वारा 03 टीमें बनाकर एलिस्टोनिया सोसाइटी, ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी और एल्डीको ओमिक्रान में सघन चैकिंग की गई। अभियान के दौरान नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया, जाम्बिया, आइबरी कोस्ट, अंगोला आदि देशों के करीब 320 नागरिकों के आवश्यक दस्तावेज चेक किये गये।

इनमें से लगभग 260 लोगों के पासपोर्ट वीजा आदि दस्तावेज वैध पाये गये और लगभग 60 विदेशी नागरिकों के दस्तावेज या तो संदिग्ध थे, आधे-अधूरे थे, या फिर उपलब्ध नहीं थे। कुछ लोगों ने तो पासपोर्ट और वीजा भी नहीं दिखाया। पूरी कार्रवाई के दौरान 60 विदेशी नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया है, जिसमें 32 पुरूष और 28 महिलायें हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ और स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां भी पाई गयी हैं। चेकिंग के दौरान बियर की 222 बोतलें दिल्ली मार्का, 3.5 किलोग्राम गांजा, 06 लैपटॉप और एयरटेल के 114 सिमकार्ड बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार लोगों से एलआइयू टीम द्वारा पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें