ओमीक्रॉन सेक्टर में एक बुजुर्ग महिला ने बुधवार रात को शराब पीकर जमकर हंगामा किया। सेक्टरवासियों ने पुलिस बुलाकर महिला को सौंप दिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल चैकअप के लिए भेज दिया है। सेक्टरवासी महिला की गतिविधियों से परेशान थे।
बुधवार देर रात को महिला ने शराब पीकर शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के मकान मालिकों को गाली देते हुए जमकर हंगामा किया। काफी देर तक सहने के बाद आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को सूचना दी गई।
इस बात से आसपास के लोग परेशान थे और उन्होंने मकान मालिक से इस मामले की शिकायत की थी। लेकिन महिला ने मकान खाली नहीं किया और युवतियों का लगातार आना-जाना लगा रहा।